
Deoghar: देवघर के निवर्तमान विधायक नारायण दास को भाजपा ने तीसरी बार दिया टिकट।
देवघर। भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है भाजपा ने इस बार देवघर विधानसभा के दो बार के लगातार विधायक रह चुके नारायण दास पर तीसरी बार भरोसा जताया है।
टिकट की सूची जारी होने के बाद देवघर के मौजूदा विधायक नारायण दास अपने समर्थकों के साथ देवघर बाबा मंदिर पहुंचे और भगवान भोले का आशीर्वाद लिया मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा कि 2014 और 2019 में भाजपा ने इन पर भरोसा कर देवघर विधानसभा का टिकट दिया था
और इन्होंने भाजपा को जीत दिलाई थी इस बार भी भाजपा ने इन पर भरोसा जताया है और इस बार भी देवघर विधानसभा से भाजपा की यह सीट प्रचंड बहुमत के साथ जीत कर दिखाएंगे इन्होंने कहा कि पूरे देवघर विधानसभा में विकास की गंगा भी है
राज्य सरकार का पूरा साथ नहीं मिलने के बावजूद भी पूरे देवघर विधानसभा में विकास के काफी कार्य किए गए हैं जनता इस बार भी भाजपा को ही देवघर विधानसभा की सीट जीत कर देने वाली है।