
Deoghar: नव वर्ष को लेकर त्रिकुट पहाड़ सैलानियों के लिए है तैयार, पहुंचने लगे हैं सैलानी।
देवघर। क्रिसमस से लेकर न्यू इयर की छुट्टियां मनाने देवघर के पिकनिक स्पॉट पर सैलानी पहुंचने लगे हैं, इन दिनों संथाल परगना का सबसे ऊंचा पहाड़ त्रिकूट पहाड़ पर्यटकों से गुलजार हो रहा है, त्रिकूट पहाड़ के पिकनिक स्पॉट पर झारखंड ही नहीं, बिहार व पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
बताया जा रहा है कि देवघर-दुमका रोड के किनारे देवघर शहर से 15 किमी की दूरी पर स्थित त्रिकूट पहाड़ में वाहनों की पार्किंग की सुविधा है। पहाड़ के आसपास कई पिकनिक स्पॉट है।
जहां पर्यटक अपने त्रिकूट पर्वत से सटे मैदान में लगाये गये सैलानियों के वाहन परिजनों के साथ पिकनिक का लुप्त उठा रहे हैं। पर्यटन कॉम्प्लेक्स के पास बच्चों के लिए झूले व अन्य मनोरंजन की भी सुविधा है। बच्चे त्रिकूट के बंदरों को भी देख रोमांचित हो रहे हैं। त्रिकूट पहाड़ की गुफा व झरने का भी पर्यटक लुप्त उठा रहे हैं।
रोप-वे बंद होने के बाद भी पर्यटकों की संख्या क्रिसमस व न्यू इयर को देखते हुए बढ़ती जा रही है। न्यू इयर को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था भी पुलिस ने बढ़ा दी है। पर्यटकों की संख्या देखते हुए दुकानें भी सज गयीं हैं।