
Deoghar: देवघर गोड्डा ट्रेन पर सवार हो नॉमिनेशन के लिए गोड्डा पहुंचे निशिकांत दुबे
जय श्री राम के उद्घोष और मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंजता रहा स्टेशन
देवघर। किये गए अपने वादे और वचन के अनुसार गोड्डा के भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद निशिकांत दुवे अक्षय त्रितया शुक्रवार के दिन देवघर स्टेशन पर ट्रेन से अपने लाव लश्कर के साथ गोड्डा नॉमिनेशन के लिए प्रस्थान किए।
इस दौरान मौके पर हजारों की संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी गोड्डा के लिए उसी ट्रेन से कुच किये।बताते चलें कि पिछले चुनाव के दौरान निशिकांत दुवे ने गोड्डा की जनता से वादा किया था कि में बहुत जल्द देवघर से गोड्डा के लिए ट्रेन दूंगा और उसी ट्रेन से 24 के चुनाव का नॉमिनेशन के लिए गोड्डा जाऊंगा।
वहीं गोड्डा प्रस्थान करने से पूर्व निशिकांत दुवे बाबा बैधनाथ मंदिर पहुंचे और विधिविधान से पूजा अर्चना कर जीत के साथ साथ गोड्डा लोकसभा की जनता के लिए मंगल कामना किया। देवघर स्टेशन पर जूटे कार्यकर्ताओं में भी काफी हर्ष का माहौल दिखा और सभी नरेंद्र मोदी जिंदा बाद के साथ साथ जय श्री राम का नारा पूरे उत्साह के साथ लगा रहे थे।सूत्रों के अनुसार गोड्डा पहुंचने के बाद रॉड शो में देश के निवर्तमान रक्षा मंत्री सह भाजपा नेता राजनाथ सिंह शामिल हुए।
देवघर से जहां बहुत से लोग अपने चहेते प्रत्याशी निशिकांत दुवे के साथ ट्रेन से निकले तो वहीं सैकड़ों समर्थक सड़क मार्ग से भी गोड्डा के लिए प्रस्थान किए।वहीं प्रत्याशी निशिकांत दुवे गोड्डा नॉमिनेशन के लिए निकलने से पूर्व तड़के सुबह ही सपत्नीक बाबा बैधनाथ और वासुकीनाथ का पूजा अर्चना दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
बताते चलें कि गोड्डा लोकसभा में सीधी टक्कर निशिकांत दुवे और कॉंग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप यादव के बीच होता प्रतीत हो रहा है जबकि इस चुनाव को नया मोड़ देनें के लिए युवा नेता अभिषेक झा और पत्रकार उदय खबाड़े भी मैदान में हैं।
I appreciate it! It is excellent online site. Stop by too my own webpage
https://www.mistralbg.com/pochivki-turcia/antalia-lara почивка в турция 2023
ptmis+