न्याय यात्रा में जुटा अवाम का हुजूम। भूपेन सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री की जबतक रिहाई नहीं होगी तब तक, गांव से लेकर गलियों में निकाली जाएगी न्याय यात्रा

न्याय यात्रा में जुटा अवाम का हुजूम।

भूपेन सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री की जबतक रिहाई नहीं होगी तब तक, गांव से लेकर गलियों में निकाली जाएगी न्याय यात्रा

जिला 20 सूत्री सद्स्य सह झामुमो के कद्दावर नेता परिमल कुमार सिंह उर्फ भूपेन सिंह के नेतृत्व में लगातार सारठ विधानसभा के विभिन्न गांवों में न्याय मार्च निकाला जा रहा है।वहीं सोमवार को कुकराहा एवं बड़बाद पंचायत के रजवारगढा, बाराटांड़, घड़दौड, झगराही, हेठबहियार, सिकटिया, नवाडीह, पियरसोल, अम्बाकनाली, नारंगी मोड समेत कई जगहों पर सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं आदिवासी समुदाय के लोगों ने परम्परागत तरीके से न्याय मार्च निकाला। जिसको लेकर लोगो ने जेल का ताला टूटेगा हेमन्त सोरेन छूटेगा, हेमन्त सोरेन मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना का नारा लगाया गया। इस दौरान भूपेन सिंह ने कहा कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेज देने से रोष एवं आक्रोश का माहौल है। कहा की जब तक हेमन्त सोरेन की रिहाई नहीं होती है, तब तक यह यात्रा लगातार चलाया जाएगा। इस मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, झामुमो सारठ प्रखंड अध्यक्ष लेखेश्वर मुर्मू, सारठ प्रखंड किसान मोर्चा पप्पू राव, टोनी मिर्जा, राजू यादव, रेहान मिर्जा, मृत्युंजय सिंह, प्रताप सिंह, टिकू सोरेन, श्यामलाल सोरेन, पांडु सोरेन, बिनु सोरेन समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हिंदू धर्म में कौन से भगवान सबसे बड़े हैं? ‘आप की अदालत’ में बागेश्वर बाबा ने किया बड़ा खुलासा।

    Contentsकिस भगवान को सबसे बड़ा मानें?सभी देवता समान हैं इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इस बार मेहमान बनकर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र…

    Today’s Healthtip: खाना खाने के बाद वॉक करने से मिलते हैं कई फायदे: जानें सेहत पर इसके सकारात्मक प्रभाव।

    Contentsखाना खाने के बाद वॉक करने के फायदेकितनी देर करें वॉक? Benefits Of Walking After Eating: अक्सर लोग रात का खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *