
Deoghar: झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव पहुंचे देवघर, कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा।
देवघर। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विभाग का निरीक्षण किया मंत्री संजय यादव ने कहा कि झारखंड में सबसे बड़ी समस्या मजदूर के पलायन की है झारखंड से पलायन रोकने की पहली प्राथमिकता होगी।
इसके अलावे देवघर में बंद पड़े फैक्ट्री को जल्द शुरू कराया जाएगा, वही जसीडीह के इंडस्ट्रियल एरिया में कई फैक्ट्री बंद हैं उन्हें जल्द शुरू कराया जाएगा, साथ ही देवीपुर में बने प्लास्टिक पार्क भी जल्द शुरू होगा, जिससे झारखंड में पलायन रोकेगा और यहां के मजदुर को काम भी मिल सकेगा।
इसके बाद मंत्री सीधा समाहरणालय पहुंचे जहां पर श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव द्वारा जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। मौके पर श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि हमारे राज्य के मजदूर भाई जो बाहर राज्य में कमाने जाते हैं
उसे सबसे पहले अपने डिस्ट्रिक्ट में रजिस्ट्रेशन करना चाहिए जिससे उसे कोई भी परेशानी बाहर राज्य में आने पर यहां के जिला प्रशासन तुरंत एक्शन ले आज इसी को लेकर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ताकि लोग जागरुक हो। इस मौके पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कंबल वितरण भी किये।