मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 21 यूनिट बकरा-बकरी का किया गया वितरण।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 21 यूनिट बकरा-बकरी का किया गया वितरण।

प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दिव्यांग विधवाओं को 90% अनुदान पर दी गई बकरा बकरी।

देवघर। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सारठ प्रखंड क्षेत्र के 27 पंचायत के विभिन्न पंचायत में बकरा बकरी का वितरण किए जाने से आम लोगों को आस जगी है। वही पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौरसिया ने बताया के लगातार सारठ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में जरूरतमंद असहाय को पशुधन योजना के तहत बकरा बकरी का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई विधवा या दिव्यांग जो इसका लाभ लेना चाहते हैं तो वह जानकारी दें उसे उसका लाभ दिलाने का आवश्यक प्रयास किया जाएगा।
बताया की एक सप्ताह के अंदर 125 से ज्यादा यूनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया है।वही गुरुवार को 21 यूनिट बकरा बकरी का वितरण 20 सूत्री अध्यक्ष इश्तियाक मिर्जा, बसाहाटांड पंचायत के मुखिया रंधीर कुमार राय,पंचायत समिति रघुनंदन सिंह के उपस्तिथि में प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बकरा बकरी वितरण किया गया। मौके पर 21 लाभुकों के आलावे पशु चिकित्सा कर्मी मन्नजय कुमार,राजकुमार यादव समेत अन्य मौजूद थे।।

  • Related Posts

    अचानक कब्रों से गायब होने लगी हड्डियां, इंसानी खोपड़ियों की बढ़ी डिमांड!

    Contentsमामला कहां का है?क्यों बढ़ी इंसानी खोपड़ियों की डिमांड?पुलिस ने क्या कदम उठाए?कानून क्या कहता है?स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा देश के कुछ हिस्सों में इन दिनों एक चौंकाने…

    प्रधानमंत्री मोदी ने मारुति सुज़ुकी की पहली भारत-निर्मित EV ‘e-Vitara’ को हंसलपुर (गुजरात) से झंडी दिखाकर वैश्विक निर्यात की शुरुआत की।

    Contentsविस्तारित विवरणप्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा:तकनीकी और बाजार संबंधी विवरण:महत्व और प्रभाव:भविष्य की राह: 26 अगस्त 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हंसलपुर, गुजरात में मारुति सुज़ुकी के इतिहास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *