
Deoghar : सताक्षी महिला मंडल द्वारा वृद्धा आश्रम की 23 जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरण किया वस्त्र व खाद्य सामग्री
देवघर। चितरा संवाददाता: सताक्षी महिला मंडल वेलफेयर एसोसिएशन डिसरगढ़ अध्यक्ष मिसेज सीएमडी किरण झा के निर्देश पर चितरा कोलियरी के ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा के द्वारा जामताड़ा जिला स्थित वृद्धा आश्रम की 23 जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र एवं मिठाई सहित आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ साथ अन्य जरूरी समान वितरण किया। जिसमें मुख्य रूप से कपड़ा, फल, मिठाई चावल, दाल, आलू, तेल, सर्फ, चूड़ा, नमक, सत्तू, मगछा, फल, बिस्किट समेत अन्य सामग्रियों का वितरण किया।
इस मौके पर सताक्षी महिला मंडल चितरा शाखा अध्यक्ष सह मिसेज जीएम उर्मिला आनंद ने कहा कि मिसेज सीएमडी सह अध्यक्ष किरण झा के दिशा निर्देश पर जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित कर जरूरत के सामान उपलब्ध गया। कहा कि पूर्व में कोलियरी प्रभावित गांवों की महिलाओं के बीच जरूरी खाद्य सामग्री वितरित किया जाता था। कहा कि शुक्रवार को जामताड़ा स्थित वृद्धा आश्रम की महिलाओं के बीच जरूरी खाद्य सामग्री वितरण किया गया। कहा कि महिलाओं के जरूरतों को देखते हुए आगे भी कल्याणकारी कार्य किया जाएगा। मौके पर सदस्य प्रतिभा सिंह, पूनम दास, पुष्पा पांडेय, सुमन देवी, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा, अनूप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।