
Deoghar: देवघर के नए डीसी बनाए गए नमन प्रियेश लकड़ा।
Contents
देवघर। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, इसी क्रम में देवघर के डीसी विशाल सागर की जगह नमन प्रियेस लकड़ा देवघर के उपायुक्त बने। नमन प्रियेश लकड़ा इससे पूर्व उपायुक्त गिरिडीह थे। बताते चलें पिछले वर्ष श्रावणी मेला के लगभग मध्य में विशाल सागर की पदस्थापना देवघर में हुआ था विशाल सागर को तत्कालिक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की जगह भेजा गया था।
