
Deoghar: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रीता राज ने महिलाओं को साड़ी और मिठाई देकर किया सम्मान।
देवघर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज डोनेट फॉर पुवर के द्वारा कुष्ठ आश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से डोनेट फॉर पुअर की संचालीका रीता राज मौजूद रही, वही रीता राज ने कुष्ठआश्रम में रह रही महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाइयों का वितरण किया, और सभी महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया, वही मौके पर डोनेट फॉर पुअर की संचालिका ने कहा की यह खुद एक महिला है और महिला को किस तरह से सम्मान दें यह बखूबी जानती है, ऐसे में आज इन्होंने डोनेट फॉर पुअर ट्रस्ट के माध्यम से महिलाओं के बीच साड़ी और मिठाइयां बांट कर महिला दिवस मनाया, वही मौके पर कुष्ठआश्रम की महिलाओं ने कहा कि इस तरह का सम्मान आज इन्हें पहली बार किसी ने दिया है, ऐसे में यह सभी महिलाएं रीता राज का धन्यवाद कहा, मौके पर बबलू राज, महेंद्र राय सहित अन्य कई गण्यम्मान्य लोग उपस्थित थे।