
Deoghar: देवघर केशरवानी महिला समिति ने हर्षो उल्लास से मनाई होली मिलन समारोह।
देवघर केशरवानी महिला समिति ने हर्षो उल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया, केसरवानी परिवार के गोत्राचार्य महाराज कश्यप मुनि की तस्वीर पर पुष्पांजलि और अबीर अर्पण कर होली की शुरुआत की गई। होली के संगीत जोगी जी धीरे-धीरे, होली खेले रघुवीरा, बलम पिचकारी, अंग से अंग लगाना इत्यादि गीत पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। आपस में एक दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर कर होली का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कोल्डड्रिंकस, ठंडई, पूड़ी पुआ एवं अन्य पकवान के साथ सामूहिक रात्रि भोजन किया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से नीतू केसरी ने किया, साथी सहयोगी के रूप में झारखंड केसरवानी प्रदेश अध्यक्ष रूपा केसरी, उपाध्यक्ष श्वेता केसरी, कोषाध्यक्ष नेहा केसरी, रंजना केसरी, शिखा केसरी पूनम केसरी एवं समस्त केसरवानी परिवार की महिलाओं और बच्चियों में मुख्य भूमिका निभाई।