
खबर : रंजन
Deoghar: धूमधाम से संपन्न हुआ चैती दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं में देखी गई भारी आस्था।
देवघर। सारठ प्रखंड क्षेत्र के तैली पडुवा गांव में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर कुकराहा गांव के नारंगी मोड़ में स्थित दुर्गा मंदिर परसबनी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर सबैजोर गांव में स्थित दुर्गा एवं अंबानचनिया गांव के दुर्गा मंदिर में मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।
वही नवमी के दिन दुर्गा मंदिरों में माता भगवती को बड़ी संख्या में बकरे, भेड़ें एवं भेंसा की बलि दी गई।वहीं प्रखंड क्षेत्र के अम्बा नचनियां गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में वैष्णवी विधि विधान से नव दुर्गा की पूजा अर्चना किया गया।
इस अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न दुर्गा मंदिरों के साथ साथ चौक चौराहों पर पुलिस बल। तैनात देखा गया। साथ ही पुलिस पैट्रोलिंग गाड़ी भी विभिन्न चौंक, चौराहों, सड़कों पर घूमते हुए देखे गए।
पर्व को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है।