
Deoghar: चल रही भरी पंचायती में दो युवकों को चाकू से हुआ हमला, घायलों का इलाज जारी।
देवघर। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पंचायती के दौरान दो युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया।
जिससे 22 वर्षीय मो. हाफिज व मो. लतीफ अंसारी घायल हो गया। मामले की जानकारी परिजन को होते ही दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है।
इस संबंध में घायल युवक के पिता मोहम्मद अशरफुल अंसारी ने बताया कि किसी बात को लेकर पंचायती चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात कुछ युवक पंचायती में पहुंचकर पुत्र और भतीजा को चाकू मार कर घायल कर दिया है।
ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी के पुलिस को दे दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।