
Deoghar: देवघर बाबा मंदिर से मुंडन कराकर गिरिडीह लौट रही स्कार्पियो एम्स के समीप पलटी 7 लोग हुए घायल।
देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के सात सदस्य घायल हो गए हैं।
जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सभी घायलों का इलाज कर उन्हें अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर दिया है।
घटना को लेकर जानकारी देते हुए सुबोध मंडल ने बताया कि यह सभी गिरिडीह थाना क्षेत्र के माटरोखा गांव से देवघर बाबा मंदिर में बच्चों का मुंडन करने के लिए देवघर पहुंचे थे।
जहां से पूजा अर्चना के बाद यह सभी अपने घर वापस गिरिडीह जा रहे थे, इसी दौरान चालक को नींद की झपकी लगी और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, और 7 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों में बालिका देवी सुबोध मंडल अशोक मंडल पूनम देवी स्नेहा कुमारी मिलन कुमार हर्ष कुमार मौजूद थे।