
DEOGHAR: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिल के 7 ट्रांसजेन्डरों को उनकी पहचान हेतु दिया TG Card।
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल के निर्देशानुसार आज जिला के 7 ट्रांसजेन्डर को उनकी पहचान हेतु सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन,
देवघर की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड द्वारा
जांचोपरांत ट्रांसजेन्डर कार्ड (TG Card) प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। ज्ञात हो कि ट्रांसजेंडर कार्ड (टीजी कार्ड) उनके किन्नर होने का प्रमाण पत्र तो है ही उनके पहचान पत्र (आईडी) के रूप में भी काम आयेगा। यूनिक कार्ड उनके अधिकारों को संरक्षित करने के साथ ही उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलायेगा।
इसके अलावे TG प्रमाण-पत्र मिलने से सभी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।