
Deoghar: एक जून से देवघर एयरपोर्ट से बैंगलुरु की सीधी फ्लाइट
ढाई घंटे में बैंगलुरु से देवघर पहुँच सकेंगे यात्री
देवघर। बाबा नगरी सहित संथाल परगना के लोगों के लिए खुशी की खबर है।देवघर एयरपोर्ट से यात्रियों को अब एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है लोगों की मांग थी कि देवघर से बैंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट होनी चाहिए जो अब एक जून से शुरू होनें जा रहा है। देवघर से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट इंडिगो के द्वारा शुरू की जा रही है।
186 सीटर एयर बस देवघर बैंगलुरु की सीधी फ्लाइट शुरू होने से महज ढाई घँटे की यात्रा मात्र से लोग देवघर से बैंगलौर पहुंचेंगे। इंडिगो किया फ्लाइट अल्टरनेट डे यानी सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपनी सेवा लोगों को देगी। इंडिगो के सूत्रों के अनुसार 1 जून से सेवा का शुभारंभ हो जाएगा। बातते चलें कि बैंगलुरू से फ्लाइट संख्या 6E 6435 10:20 में टेकआफ करेगी और देवघर में 12:40 में लैंड करेगी।वही देवघर एयरपोर्ट से दोपहर फ्लाइट संख्या 6E 6437 एक बजकर 15 मिनट पर टेक ऑफ करेगी और तीन बजकर 45 मिनट पर बैंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
बताया जा रहा है कि 180 सीटर यह एयर बस 6 ई 6435 बैंगलुरू देवघर और देवघर बैंगलुरू 6437
देवघर से बैंगलुरू जाने के बाद वहां से दक्षिण भारत की विमान सेवा का कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाएगा। विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा की यहां सुविधा होगी। देवघर से पूर्व में देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, रांची और पटना के लिए विमान सेवा थी वहीं अब बैंगलुरु के लिए विमान सेवा शुरू होने से यहां के यात्री और बैंगलुरु में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चे सहित नौकरीपेशा वालों के लिए एक बड़ी सुविधा मिलेगी।
वहीं इस बात की जानकारी गोड्डा के निवर्तमान सांसद निशिकांत दुवे ने सोशल मीडिया x पर ट्वीट कर दिया है।