
Deoghar: आकाश भारती को किया गया पीएचडी की उपाधि प्रदान
देवघर-ए एस महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आकाश भारती को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।आकाशभारती ने अपना शोध”मत्स्य व्यवसाय, रोजगार का उत्तम साधन देवघर जिले का एक मूल्यांकन”विषय पर पूरा किया है।श्री भारती ने अपना शोध डॉ.महाकांत झा पूर्व विभागाध्यक्ष बी एस के कॉलेज बरहरवा के पर्यवेक्षण में पूरा किया है।
आकाश भारती मूलत:बिहार राज्य के जमुई जिला अंतर्गत सिकंदरा प्रखंड के दुबेडीह
ग्राम निवासी स्वर्गीय कपिल देव दुबे के पौत्र एवं श्री अरविन्द कुमार दुबे एवं श्रीमती किरण दुबे के पुत्र हैं।इन्होंने अपने इंटरमीडिएट,
स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा ए.एस महाविद्यालय देवघर से पूरी की है। अपनी शोध यात्रा के दौरान इन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लिया एवं अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया है।आकाश भारती छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे एवं संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए ए एस महाविद्यालय देवघर के निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे।भविष्य में इनका लक्ष्य एक कुशल प्राध्यापक बनाकर अध्यापन करना है।उनकी सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार एवं महाविद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की है एवं शुभकामनाएं दी है।विश्वविद्यालय सचिव श्री विश्वराज सिंह,शोधार्थी रामचंद्र झा ,आशीष केसरी, अलका शर्मा आदर्श कुमार दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।