28 नवंबर 2025, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ और सौभाग्य से भरपूर साबित होने जा रहा है। आज अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष संयोग बन रहा है, जो कई लोगों के लिए तरक्की, लाभ और नए अवसरों का मार्ग खोल सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन सतर्क रहकर निर्णय लेने की सलाह भी देता है। आइए देखते हैं आज सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries): करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नए अवसर के संकेत
आज मेष राशि वालों के लिए दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और सही निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे। जॉब से जुड़े नए ऑफर मिल सकते हैं। किसी मित्र की मदद आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगी। लव लाइफ में उपहार का आदान-प्रदान हो सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ अंक: 4
वृष राशि (Taurus): आत्मविश्वास से पूरा होगा हर अधूरा काम
आज विरोधी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग छात्रों के लिए प्लेसमेंट के बेहतर योग हैं।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक लाभ और पुराने मित्र से मुलाकात के योग
आज मिथुन राशि वालों के लिए लाभ के कई अवसर बन रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हेल्थ में सुधार दिखाई देगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात भावनात्मक रूप से सुखद रहेगी और आपकी मदद से उन्हें आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 3
शुभ अंक: 3
कर्क राशि (Cancer): धार्मिक कार्यों में वृद्धि, घर में मेहमानों की आवाजाही
आज घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में काम अधिक होने से मेहनत बढ़ेगी, लेकिन धैर्य आपको सफलता देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo): फैमिली प्रॉब्लम खत्म, करियर में आगे बढ़ने का मौका
आज सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी। बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने प्लान को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी। नए परिचित आगे चलकर काम आएंगे।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2
शुभ अंक: 2
कन्या राशि (Virgo): बैंक बैलेंस बढ़ेगा, बिजनेस में बढ़ेगी तरक्की
आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आप नए लक्ष्य तय करेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा और बैंक अकाउंट मजबूत होगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra): समाज में बढ़ेगा रुतबा, करियर में अच्छे परिणाम
आज नई ऊर्जा और उत्साह का दिन रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। छात्रों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और जल्द सफलता के संकेत हैं। किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 1
शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि (Scorpio): ऑफिस में सावधानी की जरूरत, बहस से बचें
आज काम को लेकर मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में किसी से बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ लोग आपके खिलाफ प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
शुभ अंक: 6
धनु राशि (Sagittarius): प्रमोशन के योग, जरूरतमंद की मदद का पुण्य मिलेगा
आज धनु राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। समाज में आपकी राय को महत्व मिलेगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। घर में शुभ कार्यक्रम होने के योग हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ अंक: 6
मकर राशि (Capricorn): बड़ा फैसला होगा फायदेमंद, प्रमोशन के योग मजबूत
आज मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर बड़ी सफलता मिलेगी। वरिष्ठों की सलाह लाभदायक होगी। किसी नई योजना की शुरुआत के लिए दिन उपयुक्त है। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। रिश्तेदारों का आना-सामना घर में खुशी लाएगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 3
शुभ अंक: 3
कुंभ राशि (Aquarius): राजनीति और करियर दोनों में मजबूत स्थिति
आज समाज और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
शुभ रंग: मैहरून
शुभ अंक: 1
शुभ अंक: 1
मीन राशि (Pisces): खुशियों से भरा दिन, स्वास्थ्य में सुधार
आज मीन राशि वालों के लिए दिन आनंद और शांति से भरा होगा। बिजनेस में लाभ के योग हैं। परिवार में नाराजगी दूर होगी। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है। किसी भी काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें, लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ अंक: 2

