
Deoghar: उप विकास आयुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण
बढ़ती गर्मी को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का दिया निर्देश
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा को लेकर किये गये किये गये इंतजामों के
अलावा ओ0टी0, आई0सी0यू0, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, मेटरनिटी वार्ड के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा चिकित्सकों का रोस्टर, उपस्थिति पंजी आदि की जांच भी की गई।
इसके अलावे उप विकास आयुक्त वार्ड निरीक्षण के क्रम में पाया कि कई वार्ड में पंखा एवं कूलर की आवश्यकता है, ताकि इतनी गर्मी में मरीजों को राहत मिल सके। लिहाजा उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन को उक्त वार्डों में आवश्यकतानुसार पंखा, कूलर के अलावा पेयजल एवं खराब पड़े एसी की मरम्मति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
आगे उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट व ऑक्सीजन पाइपलाइन के सुचारू रूप से संचालन को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता के अलावा सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
साथ ही निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं और कमियों से अवगत हुए। आगे उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि सदर अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने।
इसके अलावे उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पूरी सेवा भाव से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया।इस दौरान मौके पर सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन एवं अस्पताल के चिकित्सक अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।