
Deoghar: झामुमों की समीक्षात्मक बैठक,विधानसभा चुनाव की तैयारी में जूटने का आह्वान
देवघर-झारखंड मुक्ति मोर्चा देवघर जिला कमिटी की बैठक सुभाष चौक स्थित एक होटल के सभागार में देवघर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।बैठक का उद्देश्य विगत लोकसभा चुनाव की समीक्षा थी।जिसमें चर्चा किया गया की दुमका लोकसभा अंतर्गत सारठ विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पार्टी के दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिनी सोरेन को सांसद बनाने में अहम भूमिका निभाई इसके लिए सारठ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण बधाई के पात्र हैं।
साथ ही गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मधुपुर एवं देवघर विधानसभा क्षेत्र में मत प्रतिशत में वृद्धि हुई जो हमारे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रात दिन अथक परिश्रम और संगठन का नेतृत्व के बदौलत हासिल कर पाए।वहीं आगामी विधानसभा चुनाव तक योजना बद्ध तरीके से कार्य कर संगठन को मजबूत करते हुए देवघर जिला को भाजपा मुक्त बनाया जाएगा।जरमुंडी विधानसभा अंतर्गत सोनाराय ठाड़ी एवं सारवां प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का बेहतर कार्य करना भी एक सराहनीय कार्य है।
आगे संगठन को और मजबूत कर जरमुंडी में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रत्याशी हो और वहां से जीत दर्ज हो ऐसा प्रयास किया जाएगा
बैठक में मुख्य रूप से देवघर जिला उपाध्यक्ष सरोज सिह,केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा,संतोष सिंह,भुपेन सिंह , दिनेश्वर किस्कु,मनोज दास,सुरज झा,मुन्ना चौधरी , बिपीन यादव,दिलावर हुसेन,मु०नौशाद, शादीक,नुनेश्वर मांझी,अरुण यादव,जुलेश्वर मरांडी ,अल्ताफ मिया,विजय दास,प्रकाश पांडे ,महेन्द्र यादव,लड्डू नरौने,शयामाकान्त झा ,नन्दकीशोर दास,तेजनारायण वर्मा,नितीन राउत,निलम देवी,रश्मी सिंह,सिला दास,बेबी हेम्ब्रम,विध्धारानी ,मृतुन्जय राउत,धन्नु राउत ,रोशन सिंह,सुनील महथा सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।