Deoghar: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डॉ राजीव का किया अभिनन्दन
देवघर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह युवा नेता डॉ राजीव रंजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर, निर्वतमान सांसद संजय सेठ, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदि मौजूद लोगों ने डॉ राजीव का पार्टी में स्वागत किया।पत्रकारों से बात करते हुए डॉ राजीव रंजन ने कहा की आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के अगवाई में दिन दूनी रात चौगुनी विकास कर रहा है।
जब देश के पास ऐसे नेतृत्वकर्ता हो तो दूसरे दल में भला क्यों रहें। आम आदमी पार्टी जैसे दल में रहना मतलब देश के विकास में अड़चन लाना। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा राज्य को बाबू लाल जैसे सीएम की जरूरत है।एक प्रण के साथ दल में आएं है।लोकसभा चुनाव में 400 पार का आंकड़ा पूरा करना है। वही आगामी विधानसभा में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ बाबूलाल को मुख्यमंत्री बनाना है।ताकि हमारे राज्य का सही में विकास हो सके।
ज्ञात हो कि डॉ राजीव रंजन देवघर के एक जाने माने दन्त चिकित्सक है।राजनीतिक छवि की बात करें तो संथाल परगना में एक जाने माने युवा नेता के रूप में विख्यात है। जिन्होंने अपने दम पर आम आदमी पार्टी को क्षेत्र में एक नई पहचान दी थी। ईस मौके पर अमित तिवारी, उज्जवल झा, निरु राय, गोविन्द बरणवाल, अभिजीत,
मोहम्मद सुल्तानअंसारी, मौलान्ना आफताब आलम,
ल मोहम्मद मेहबूब अंसारी, मोहम्मद सकिल अंसारी, मुन्ना यादव, अभिषेक आनंद, रंजन यादव आदि ने पार्टी जॉइन किया।