
Deoghar: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर बांटे लड्डू
देवघर। नगर निगम के रोहिणी स्थित वार्ड नंबर 3 एवं 4 में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसद सदस्य राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे एवं केदार दास,
देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य श्री सुधीर कुमार देव, श्रीमती प्रमिला देवी, मणिकांत यादव एवं अनुराग आनंद, देवघर जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा एवं अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार तथा कांग्रेस सेवा दल के नवल किशोर सिंह, राजेंद्र दास, राजू रावत, सुखदेव दास, नरेश दास एवं अयोध्या दास तथा अन्य कांग्रेस जनों में मालती देवी, कुसुम देवी, सरिता देवी, पद्मावती देवी, किशोर कुमार शाह, सुरेश ठाकुर, रमेश चंद्र ठाकुर, मकसूद रावत, मनोज रावत एवं सुधीर पांडे द्वारा लोगों के बीच लड्डू बांट गए।उक्त अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने श्री राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की तथा कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी एक नई दिशा व आयाम को प्राप्त करे।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसद सदस्य श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों ताकि उनका कुशल एवं सबल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे।