
www.newsbag.in
Deoghar: देवघर डीसी ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया ये बड़ा निर्देश।
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक एवं इण्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) सैद्धातिक/व्यवहारिक परीक्षा, 2025 की माध्यामिक सैद्धांतिक परीक्षा (सैद्धातिक) दिनांक- 11.02.2025 से 03.03.2025 तक प्रथम पाली 09ः45 बजे पूर्वाहन से 01ः00 बजे अपराह्न तक एवं इन्टरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक-11.02.2025 से 03.03.2025 तक द्वितीय पाली में 02ः00 बजे अपराहन से 05ः15 बजे अपराहन तक मधुपुर अनुमण्डल अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी। उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, मधुपुर झारखण्ड सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत नीचे लिखे परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि के अन्तर्गत द0प्र0सं0 की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का आदेष दिया गया है। उक्त पारित आदेष के अन्तर्गत पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति समूह बनाकर (परीक्षार्थियों को छोड़कर) परिधि के अन्दर नहीं जाएँगे, मटरगष्ती नहीं करेंगे, परीक्षा की गोपनीयता को प्रभावित करने से संबंधित कोई भी कागज पत्र या अन्य सामग्री वितरण नहीं करेंगे। साथ ही, कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र एवं घातक हथियार के साथ भ्रमण नहीं करेंगे। परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग भी वर्जित रहेगा। आदेष का उल्लघंन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसके अलावा उक्त आदेश दिनांक-11.02.2025 से 03.03.2025 तक परीक्षा अवधि में प्रभावी रहेगा। शवयात्रा रेलवे स्टेशन, बस पडाव मंदिर मस्जिद, धार्मिक जुलूस एवं अन्य धार्मिक स्थला पर प्रभावी नहीं रहेगा। साथ ही, परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त कर्मियों तया परीक्षार्थियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा।
*परीक्षा केन्द्र का नाम-*
*विद्यालय का नाम…..*
1. मोहन लाल गुटगुटिया उच्च विद्यालय, मधुपुर
2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय, मधुपुर
3. अंची देवी सराफ बालिका +2 उच्च विद्यालय मधुपुर
4. मधुपुर कॉलेज मधुपुर
5. मध्य विद्यालय तिलक कला, मधुपुर
6. अंची देवी मध्य विद्यालय मधुपुर
7. संत जोसेफ उच्च विद्यालय, मधुपुर
8. Prop. New संत जेवियर स्कूल, मधुपुर
09. रेड कारपेट उच्च विद्यालय, मधुपुर
10. रामचरण सिंह मध्य विद्यालय, बभनगामा (बालक) सारठ
11. आर0बी0जे0पी0एस0+2 विद्यालय, बभनगामा सारठ
12. रामचरण सिंह मध्य विद्यालय बभनगामा बालिका, सारठ
13. +2 विद्यालय चितरा सारठ
14. प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोपीबांध, सारठ
15. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामा, मधुपुर
16. उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर, मधुपुर
17. मध्य विद्यालय पथरौल, मधुपुर
18. मनोरमा पब्लिक स्कूल सिमरामोड़ लखना सारठ
19. चितरा इण्टर कॉलेज, चितरा, सारठ
20. राजकीयकृत मध्य विद्यालय सारठ
21. श्रीमति अनारकली +2 विद्यालय, पालोजोरी
22. आर0के0+2 उच्च विद्यालय, सरसा, पालोजोरी
23. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, पालोजोरी
24. प्रोजेक्ट विकास उच्च विद्यालय, पालोजोरी
25. प्रोजेक्ट सनरेज उच्च विद्यालय पालोजोरी
26. मध्य विद्यालय, सरसा, पालोजोरी।
27. उत्क्र० उच्च विद्यालय, सिलगड़िया, पालोजोरी
28. रानी मंदाकिनी +2 विद्यालय करौं
29. उत्क० उच्च विद्यालय, सिरसा, करौं
30. उत्क० उच्च विद्यालय, बसकुपी, करौं
31. मध्य विद्यालय, करौं
32. उत्कृ० उच्च विद्यालय, पंदनिया, मारगोमुण्डा
33. उच्च विद्यालय, मारगोमुण्डा
34 मध्य विद्यालय, मारगोमुण्डा
35. मध्य विद्यालय उपरबंधा पालोजोरी