
Deoghar: देवघर कचहरी परिसर में झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 16वां दिन।
24 जुलाई से देवघर कचहरी परिसर में झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज 16वें दिन भी जारी रहाl
अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ आंदोलन पर हैं जिसकी पहली कड़ी में यह सभी कर्मचारी कलम बंद हड़ताल कर रहे हैं, राज्य स्तर पर चल रहे इस अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारी डटे हुए हैं,
कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सरकार जब तक उनके संघ से वार्ता नहीं करती और एक सार्थक पहल करते हुए उनके 9 सूत्री मांगों को मान नहीं लेती तब तक इनका आंदोलन जारी रहेगा, इन लोगों ने कहा कि देवघर में पिछले 16 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है,
लेकिन सरकार या सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया, ऐसे में राज्य स्तरीय उनकी टीम जो फैसला लेगी उसके अनुसार आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।