
खबर: राजेश किशोर
Deoghar: हजारों की संख्या में आक्रोश रैली में पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
आगामी चुनाव में जनता जेएमएम गठबन्धन को देगी जवाब-विपिन प्र देव
देवघर। आगामी 23अगस्त को नाला विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता रांची मैं आयोजित युवा आक्रोश रैली मैं भाग लेनें पहुंचेंगे उक्त जानकारी भाजपा के बरिष्ठ नेता सह नाला विधानसभा प्रभारी विपिन प्रसाद देव ने एक वार्ता के दौरान दिया।
उन्होंने आगे बताया की रैली का नेतृत्व नाला बिधान सभा क्षेत्र के छः मंडल अध्यक्ष, खेड़ा से मंडल ठाकुर मनी सिंह, नाला मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू, फतेहपुर मंडल प्रमोद गोस्वामी, बिनधा पत्थर ओम प्रकाश यादव,कुंढेत अध्यक्ष वरुण मंडल और बाघ डेहरी प्रखंड अध्यक्ष निमानी मंडल तथा जामताड़ा जिला अध्यक्ष श्री सुमित शरण के नेतृत्व में सभी युवा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
वहीं श्री देव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया है।चुनाव के दौरान झूठी वादे कर सत्ता में आई और खनन, भूमि आदि लूट का खेल जारी हो गया।
पर अब वर्तमान में राज्य की युवा हेमन्त सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित मिलेगा और फ़िर से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी जिसमें युवाओं की मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।
वहीं श्री देव ने बताया कि रांची में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सबों के द्वारा सभी मंडल में बैठक कर ली गई है।