
Deoghar: लोक जनशक्ति पार्टी ने निगम कर्मियों के हड़ताल को दिया समर्थन
कहा इनकी मांगे जायज है
देवघर। झारखंड लोकल बौडीज ईम्पलायज फेडरेशन झारखंड(राज्य महासंघ) के बैनर तले पूरे झारखंड में नगर निगम कर्मी अपनी छ: सूत्री माँगो को लेकर पिछले 23/08/2024 से बैठे हैं।वर्तमान में अभी तक न सरकार और न हीं सरकार के कोई अधिकारी इस ओर संज्ञान लिए है।
मंगलवार को लोक जन शक्ति पार्टी(राम विलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मी के माँंगों का समर्थन किया है।
जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि लोक जन शक्ति पार्टी पूरी मजबूती के साथ इस आंदोलन मे खड़ी है ।इसके लिए सड़क से सदन तक लडाई लड़ी जायेगी।मौके पर सबों ने अपनी अपनी बातों को रखा।
इस आंदोलन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष लाल मणि झा, रमेश सिंह, राजीव ठाकुर, बिकेश कुमार राय, चंदन श्रृंगारी, नूनू दा, सुधीर झा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।