
Deoghar: अनियंत्रित कार के चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत।
कार जब्त, चालक पुलिस के हिरासत में, पुछताछ जारी।
देवघर। नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप मंगलवार देर रात को एक अनियंत्रित कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक टोटो में धक्का मार दिया।
टोटो में सवार 67 वर्षीय संदीप्त मजूमदार नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वही टोटो चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने हंड्रेड डायल पर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
वही घटना का अंजाम देने वाला कार को जब्त करते हुवे चालक को हिरासत में ले लिए है। वही घायल महिला को ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। इलाज के दौरान अहले सुबह उसकी मौत हो गई। महिला नगर थाना क्षेत्र के पुरंदाहा की रहने वाली है।
सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर ऑन ड्यूटी पुलिस पदाधिकारी को मामले के बारे में जानकारी देते हुए कार चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
बैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी ने वृद्धा का शव का पोस्टमार्टम करने की पश्चात परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल नगर थाना प्रभारी मामले की जांच पड़ताल एवं हिरासत में लिए कार चालक से मामले के बारे में पूछताछ किया जा रहा है।