
Deoghar: महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त, स्वावलंबी बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य :- उपायुक्त
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इस कड़ी में 02 महीने का वस्त्र छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग) का कौशल प्रशिक्षण शिल्पग्राम में दिया जा रहा है। इसके अलावा 25-40 आयु वर्ग की सभी महिलाएं प्रशिक्षण हेतु भाग ले सकती हैं। साथ ही इच्छुक महिलाएं आवेदन पत्र भरकर आवेदन कर सकती हैं जो सितंबर के अंत तक जारी रहेगा।
वही आवेदन करने के पश्चात मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावे उपायुक्त श्री विशाल सागर ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग) के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें और भी अच्छा करने हेतु प्रोत्साहित किया है।
साथ ही उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व की बात है कि हमारे समाज की महिलाएँ अब दूसरों पर निर्भर न रह कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही है। इससे उनके आये स्त्रोत में वृद्धि तो हो ही रही है।
साथ हीं महिला सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण भी प्रस्तुत हो रहा है। इसके अलावा गांव के महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि इस क्षेत्र की अन्य महिलाएँ भी आगे आएँ।